नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में कल बुधवार 13 सितंबर को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा, कुकड़ेश्वर व मनासा पहुंचेगी। इन तीनों ही नगरों में स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम बीजेपी, कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही आमजनता का मूड जानेगी। मनासा विधानसभा क्षेत्र रामपुरा में दोपहर 12 बजे, कुकड़ेश्वर में दोपहर 03 बजे व मनासा में शाम 5.00 बजे वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा पहुंचेगी।