नीमच में परशुराम सर्किल की मांग काफ़ी दिनो से उठ रही हैं। नीमच नगर पालिका में भी ज्ञापन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हे और न कोई स्वीकृति मिली हैं। परन्तु अग इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना नीमच अब एक्टिव हो चुकी हैं। फिर से परशुराम सर्किल की मांग तेज हो चुकी हैं। सर्किल को लेकर युवाओं में आक्रोश है। 45000 ब्राह्मण नीमच में निवास करते हैं। फीर भी अभी तक परशुराम सर्किल या चोराया नही मिला है। इसी कड़ी में खबर मिल रही है कि अगर अब सरकार परशुराम सर्किल की स्वीकृति नहीं देती है। तो राष्ट्रीय परशुराम सेना के नेतृत्व में ब्राह्मण सड़को पर उतरेंगें।