मल्हारगढ़। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील अंतर्गत गांव बादरी निवासी विशाल शर्मा पिता दिनेश शर्मा कल दोपहर से लापता हैं। जिसको परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी अभी तक बालक का पता नहीं चल पाया हैं।
परिजनों के अनुसार विशाल 12 सितम्बर को स्कूल गया था। उसके बाद दोपहर 1 बजे बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने बालक की आसपास सभी जगह तलाश की लेकिन विशाल की कोई खबर नहीं मिली। परिजनों ने अपील की हैं कि अगर विशाल शर्मा के बारें में कोई भी जानकारी मिले तो मो न 8959226546, मो न 9575254105, मो न 7354047371 पर तुरंत संपर्क कर सूचना दे।