चित्तौड़गढ़। दी लीजेंड शूटिंग रेंज के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ शहर के कुम्भा होटल की प्रथम मंजिल पर नई शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया जा चुका है। जिसमें 10 मीटर राइफल एवं पिस्टल के प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर जिला स्तर राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। वर्तमान में कोच स्वाति श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। रावतभाटा में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में द लीजेंड शूटिंग रेंज पर प्रशिक्षित बालिका वर्ग में कनिष्का भाटी द्वारा 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, एवं बालक बालक वर्ग में लक्ष्य वजीरानी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।