BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 3:39 pm
KHABAR : मीणा समाज को मप्र में एसटी में सम्मिलित करने की मांग को लेकर जीरन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। मीणा समाजजन बुधवार को तहसील कार्यालय जीरन पहुंचकर तहसीलदार को देश के गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन दिया। 
ज्ञापन में बताया गया कि मप्र में मीणा समाज आजादी के पूर्व से निवास कर रही है, लेकिन जब राज्यों का गठन हुआ तो मध्यप्रदेश छोड़कर शेष सभी राज्यों में मीना समाज को आदिवासी कोटे में रखा गया। पूर्व में सिरोंज लटेरी क्षेत्र के मीणा समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति आरक्षण का लाभ दिया जाता था। लेकिन 2003 में सरकार ने बिना कोई सूचना के इसे समाप्त कर दिया। जबकि हमारे पड़ोसी राज्य राजस्थान में मीणा समाज अनुसूचित जनजाति में शामिल है। मध्यप्रदेश के 32 जिलों में 42 लाख से ज्यादा मीणा समाजजन मध्यप्रदेश में निवासरत हैं। ज्ञापन में मांग की है कि मध्यप्रदेश में मीणा समाज को भी राजस्थान व अन्य राज्यों की भांति आदिवासी सूची में सम्मिलित किया जावे। 
मप्र मीणा समाज सेवा संगठन जिला नीमच के जीरन तहसील अध्यक्ष वरदीचंद मीणा, जिला युवा उपाध्यक्ष मनोहर रावत, जीरन तहसील युवा अध्यक्ष जमनालाल रावत, गोवर्धन रावत एवं बड़ी संख्या में समाजजन तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE