नीमच। वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा के इस दौर में विद्यार्थी मातृभाषा से दूर होते जा रहे हैं। कृति के अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड एवं सचिव डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी व सिंधी भाषा की ख्यात साहित्यकार रश्मि रमानी इन्दौर ’’मातृभाषा से आत्म निर्वासन घातक है’’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।कार्यक्रम संयोजक सत्येन्द्र सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम आज दिनांक 14 सितंबर 2023 गुरुवार को लायंस डेन, गोमाबाई रोड़ में रात्रि 8.30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीना चौधरी (विभागाध्यक्ष हिंदी, श्री सीताराम जाजू स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय) करेंगी। शहर के हिन्दी प्रेमी व सुधी श्रोतागण अपने परिवार व मित्रों सहित पधारें। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव एड.कृष्णा शर्मा ने दी।