गुना। पूरे प्रदेश में दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे। मप्र पटवारी संघ के आंदोलन को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने समर्थन दिया है। जिला मुख्यालय हड़ताल पर बैठे पटवारियों से मुलाकात करते हुए जयवर्धन सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है तो पहली ही केबिनेट में पटवारियों की दोनों ही मांगें पूरी होंगी।
मध्यप्रदेश के पटवारी 2800 रुपए पे-ग्रेड के मान से वेतनमान दिए जाने और पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।