दतिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी संदीप माकिन ने आदेश जारी कर विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला स्तर पर जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसमें निम्न अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनमें सहायक वर्ग दो शा.उ.मा.वि. क्रमांक 2 दतिया गौरव सिंह तोमर, भृत्य राजघाट परियोजना वृन्दावन, प्राथमिक शिक्षक प्रा.वि. प्रकाशनगर दतिया महेशपाल बघेल, भृत्य नगर पालिका दतिया हरीराम साहू, माध्यमिक शिक्षक उ.मा.वि. दुर्गापुर हरीमोहन सेन, भृत्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई नहर संभाग दतिया ईश्तयाक खान को रखा गया है। उक्त आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह जब तक नहीं जाये जब तक दूसरे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं आ जाए। यह ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है।