विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाडी केन्द्रो में रिक्त कार्यकर्ता, सहायिका के पदो की नियुक्ति हेतु विकासखण्ड स्तरीय बैठके आयोजित करने के निर्देश प्रसारित किए है।
कलेक्टर भार्गव के द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने बताया कि परियोजना क्षेत्र बासौदा, ग्यारसपुर,कुरवाई, लटेरी, नटेरन, सिरोंज एवं विदिशा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाडी केन्द्रो में रिक्त पदो की पूर्ति व नियुक्ति के संबंध में स्थानीय विकासखण्ड स्तरीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने हेतु पत्राचार किया गया है।
डीपीओ राजपूत ने बताया कि विदिशा जिले में परियोजनावार पूर्व रिक्त पदो के संबंध में बताया कि आंगनबाडी में कार्यकर्ता के 27 पद सहायिकाओं के 58 तथा मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के दो पद रिक्त है। पूर्व विज्ञप्ति में 17 आंगनबाडी कार्यकर्ता, 35 सहायिका एवं एक उपकर्ता की नियुक्ति हेतु जारी की गई थी। किसी भी परियोजना अधिकारी के द्वारा खण्ड स्तरीय बैठक आयोजित नहीं करने के फलस्वरूप उल्लेखित पदो मेें वृद्धि हो गई है।