शिवपुरी। बुधवार शाम को ग्वालियर से चलकर पोहरी बैराड़ होते हुए बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शिवपुरी पहुँची जहाँ इस यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया यह यात्रा पोहरी बस स्टैंड होते हुए अस्पताल चौराहा ,कोर्ट रोड होते माधव चौक चौराहे पर पहुँची जहाँ मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली सांसद केशव शर्मा , शिवपुरी- गुनाक्षेत्रीय सांसद केपी यादव , चूक राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ,जिलाध्यक्ष राजू वाथम सहित और भी कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आपके वोट की ताकत से भाजपा ने प्रदेश का किया चहुंमुखी विकास किया है एक गलत वोट पड़ जाता है तो उसके परिणाम बहुत दूर तक भुगतने पड़ते हैं। आप सब भलीभांति जानते हैं कि जितने काम 18 साल में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुए हैं उतने कभी नहीं हुए हैं। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर गरीबों के अधिकारों पर डांका डालने का काम किया था। इसलिए मतदान करते समय विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है। सही वोट की क्या ताकत होती है मैं आपको बताता हूं। जब केंद्र में कांग्रेस और मनमोहन सिंह की सरकार होती थी तो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था और जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई तो पाकिस्तान भीख मांग रहा है, ये होती है वोट की ताकत। जब सही व्यक्ति सही जगह पर होता है तो कश्मीर क्या वह चांद पर भी झंडा फहरा देता है। यही भाजपा की सरकार कर रही है। वहीं दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश शर्मा ने कहा कि आज चाय की दुकान के बाहर सोने वाला प्रदेश का गृहमंत्री बन सकता है चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री और अखबार बेचने वाला देश का राष्ट्र पति बन सकता है बीजेपी सिर्फ विकास करती है।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शिवपुरी में हुई सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने जब अपने संबोधन के दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा का नाम नही लिया नाम तो राजू बाथम को सुरेंद्र शर्मा डाइस से खींच कर एक तरफ ले गये ,जब बापस लौटे तो जिलाध्यक्ष माफी मांगते नजर आये दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश शर्मा और सरकार के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जैसे तमाम वरिष्ठ नेताओं की की मौजूदगी में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी ।