BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 12:07 pm
KHABAR : राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने किया भगवान आशुतोष महादेव मेले का शुभारंभ, भारत सिंह कुशवाह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्र के चार मेले अब सरकार लगाएगी, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है। मेलों के आयोजन से मेलजोल बढ़ता है। साथ ही आपसी भाईचारा व एकता मजबूत होती है और प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के आयोजन के लिये आर्थिक मदद दी जा रही है। इस आशय के विचार उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्राम बंधौली में भगवान आशुतोष महादेव मेला के उदघाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए। कुशवाह की पहल पर बंधौली में इस साल राज्य शासन के तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के तत्वावधान में बंधौली का यह मेला लगाया गया है। उन्होंने कहा बंधौली के अलावा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भदावना, कुलैथ और बिल्हारी वाली माता पर लगने वाले मेले भी राज्य शासन द्वारा लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने कहा कि इस साल मेले के आयोजन पर सरकार ने तीन लाख रूपए की धनराशि खर्च की है। अगले साल से इस मेले को और भव्य रूप प्रदान किया जायेगा। मेले में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि मेले में इस साल दंगल भी शासकीय खर्चे पर आयोजित हो रहा है। अगले साल से इस मेले के आयोजन पर पाँच लाख रूपए खर्च किए जायेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि मुरार ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध भदावना तीर्थ स्थल को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने का निर्णय भी सरकार ने लिया है। इसके लिये डेढ़ करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मुरार ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिये बड़ी धनराशि उपलब्ध कराई है, जिसकी बदौलत क्षेत्र में बड़ी-बड़ी सड़कों का जाल बिछा है। साथ ही हर गाँव में घर-घर अब नल की टोंटी से पानी मिलने लगा है। लाड़ली बहना व किसान सम्मान निधि जैसी योजना क्रांतिकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में ऋषभदेवानंदजी महाराज समेत लाल टिपारा व रानी घाटी गौशालाओं के संतजन तथा माँ अहिल्यादेवी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल व जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।

भगवान आशुतोष महादेव मंदिर परिसर बंधौली में चौदस से शुरू हुए दो दिवसीय मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। भगवान महादेव के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में लगी दुकानों पर जमकर खरीददारी की।

बंधौली से हीरी- सिहारा तक बनेगी डामरीकृत सड़क
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने बंधौलीवासियों को खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने बंधौली से हीरा दृ सिहारा मार्ग पर डामरीकृत सड़क मंजूर कर दी है। जल्द ही इस सड़क का भूमिपूजन किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE