विदिशा। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन सतत जारी है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत में परियोजना अधिकारी ऋचा जैन के द्वारा समर्थ संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन कराया गया। जिसे सभी के द्वारा दोहराया गया। सभी ने शपथ ली कि वह सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।