विदिशा। प्रदेश के साथ-साथ विदिशा जिले में विगत बीस वर्षों के तुलनात्मक विकास को प्रर्दशित करता विकास रथ जिले की तीन विधानसभाओं के ग्रामों में पहुंचकर जानकारी दे रहा है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने प्रचार रथों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी के तहत स्थानीय एसडीएम के द्वारा प्रचार रथ के साथ दिवसवार अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति कर उन्हें भ्रमण अवधि तक साथ रहे कर रथ मे स्थापित एलईडी वाल पर परदेसी थाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है कि नहीं साथी ब्राह्मण के दौरान कोई तकनीकी त्रुटियां तो नहीं आ रही हैं का विशेष ध्यान नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।
शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये शासन द्वारा जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए तीन प्रचार रथ प्राप्त हुए है। ये प्रचार रथ एलईडी के माध्यम से लोगों को गांव-गांव पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहें है। ग्रामीण लोग बड़े चाओ से रथ पर लगी एलईडी को निहारते है और योजनाओं के बारे में विस्तार से सुनते है। इसमें पुरूष ही नहीं, महिलायें भी बड़े उत्सुकता से सुन रहीं है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में लाड़ली बहना योजना संचालित की है। इस कारण महिलाओं का विशेष रूझान दिख रहा है।
ये रथ विदिशा, बासौदा तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 20 दिन चलेंगे। इसके बाद सिरोंज तथा कुरवाई विधानसभा में 20 दिनों तक भ्रमण करेंगे।
गुरूवार को इन ग्रामो में पहुंचेगा विकास रथ-
विकास रथ आज गुरूवार 14 सितम्बर को विदिशा विधानसभा के कुल पांच ग्रामो में पहुंचेगा जिनमें मदनखेडी, हांसुआ, खरबई, कटसारा और भाटनी शामिल है इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बासौदा के छह ग्राम क्रमशः त्योंदा, खामखेडा, मैनवाडा, खैरोदा, पपराहा, पचपीपरा तथा विधानसभा क्षेत्र शमशाबाद की छह ग्राम पंचायत क्रमशः ऐंचदा, खडेर, रजौदा, फूफैर, बमूरिया और महू शामिल है।