BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 12:16 pm
BIG REPORT : लाड़ली बहनों को भैया शिवराज का एक और तोहफा, अब 450 रूपये में मिलेगा गैस सिलेण्डर, इस तरह से आवेदन कर सकती है पात्र महिलाएं, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों को एक और तोहफा देने जा रहे हैं। लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की महिलाओं को अब 450 रूपये में गैस सिलेण्डर मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत लाड़ली बहनों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। लाड़ली बहनों से 15 सितम्बर से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत जहां आवेदन/पंजीयन किये गये थे वहीं लाड़ली बहनें अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि यह आवेदन सभी ग्राम पंचायतों, नगर परिषद के कार्यालयों और नगर निगम के झोनल कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों को और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभान्वित महिलाओं को जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन है, उन्हें 450 रूपये में गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। इंदौर जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत 71 हजार 697 महिलाएं पंजीकृत हैं। इनके अलावा लाड़ली बहनाओं से आवेदन बुलाए गये हैं। आवेदन के लिये महिलाओं को गैस कलेक्शन कंज्यूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन आईडी आदि लाना होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE