BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 12:20 pm
REPORT : एसबीआई में खाताधारक राज्य कर्मचारियों को वेतन पैकेज पर अनेक सुविधाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। मध्यप्रदेश शासन के ऐसे अधिकारी, कर्मचारी जिनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में है उन अधिकारी, कर्मचारियों को वेतन पैकेज बैंक के माध्यम से बिना लागत के अनेक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। मंगलवार को एसबीआई में कार्पोरेट सैलरी पैकेज रिलेशनशिप मैनेजर भावना गुप्ता के द्वारा टीएल बैठक में शासकीय कर्मचारियों को वेतन पैकेज पर मिलने वाले बैंक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी है।

खातो के प्रकार-
अधिकारियों, कर्मचारियों को हर माह मिलने वाली वेतन के आधार पर सुविधाओं की रैकिंग निर्धारित की जाएगी जिसके तहत शुद्व मासिक वेतन एक लाख रूपए से अधिक वालो को प्लेटिनम के तहत जबकि पचास हजार एक से एक लाख रूपए तक के लिए डायमंड तथा 25 हजार एक रूपए से पचास हजार रूपए तक वालो के लिए सोना तथा ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनका शुद्ध मासिक वेतन दस हजार रूपए से 25 हजार रूपए के मध्य है उन्हें चॉदी श्रेणी में रखा गया है।
एसबीआई में कार्पोरेट सैलरी पैकेज रिलेशनशिप मैनेजर भावना गुप्ता ने वेतन पैकेज खाता के आधार पर अधिकारी, कर्मचारी को प्रदाय किए जाने वाले लाभ व विशेषताएं, सुरक्षा कवर सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ततसंबंध में किसी भी प्रकार की जिज्ञासा का समाधान प्राप्त करना हो तो एसबीआई शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE