BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 12:20 pm
REPORT : एक रूपए यूनिट बिजली के लिए माहभर में दी 152 करोड़ की सब्सिडी, पात्र उपभोक्ताओं को मात्र 100 रूपए में मिल रही 100 यूनिट बिजली, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। मालवा निमाड़ में एक माह के दौरान तीस लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इन उपभोक्ताओं को प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट की दर से मात्र 100 रूपए में प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान करीब 152 करोड़  रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। सबसे ज्यादा इंदौर जिले के चार लाख से ज्यादा लाभान्वित हुए हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व औसत पांच यूनिट दैनिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ता योजना के पात्र हैं। पिछले एक माह के दौरान मालवा-निमाड़ में तीस लाख एक हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इसमें से 18 लाख इंदौर राजस्व संभाग के व करीब सवा 12 लाख उज्जैन संभाग के है। इंदौर जिले में चार लाख से ज्यादा उपभोक्ता माह के दौरान गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए है। इन्हें करीब 18 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। इसी तरह धार जिले में 3 लाख, उज्जैन जिले में 2.71 लाख, खऱगोन जिले में 2.66 लाख, रतलाम जिले में 2.24 लाख, मंदसौर जिले में 2.12 लाख, बड़वानी जिले में 2.01 लाख, झाबुआ जिले में 2 लाख उपभोक्ता य़ोजना से लाभान्वित हुए है  प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के तहत सब्सिडी के लिए प्रत्येक पात्र उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा रहा है।  कंपनी क्षेत्र में बीते बिल माह के दौरान गृह ज्योति योजना में 152 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है। पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम 550 रूपए की सब्सिडी दी गई है, योजना के तहत प्रतिदिन अधिकतम 5 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ता पात्रता में आते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE