BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 12:27 pm
BIG REPORT : BJP चुनाव समिति में MP  के 35 उम्मीदवारों पर सहमति, छिंदवाड़ा में कमलनाथ के खिलाफ बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के सामने अंबरीश शर्मा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में मप्र की दूसरी सूची पर लगभग सहमति बन गई है। इसमें 35 नाम हैं। इनका ऐलान 2 से 3 दिनों में होगा। छतरपुर की राजनगर सीट से घासीलाल, छिंदवाड़ा सीट से बंटी साहू का नाम लगभग तय है। छिंदवाड़ा सीट से अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ विधायक हैं।


तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर) से सांसद राव उदयप्रताप सिंह का नाम आया है, लेकिन यह नाम दूसरी सूची में रखा जाए या नहीं, यह बाद में तय होगा। सैलाना से संगीता चारेल है, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाहा और लहार से अंबरीश शर्मा पर पार्टी फिर से भरोसा दिखाने जा रही है। लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह विधायक हैं।


भितरवार से कौशल शर्मा और मोहन सिंह राठौड़ का नाम आगे है। राजगढ़ से अमर सिंह यादव या प्रताप मंडलोई का नाम है। प्रमुख रूप से छिंदवाड़ा, राजगढ़, धार और झाबुआ की सीटों पर बात हुई है।


दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक बुधवार देर रात तक चली। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावाराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, कैलाश विजयवर्गीय व नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे।


बीजेपी विशेष रणनीति के तहत बीते विधानसभा चुनाव में हारी 103 सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित कर रही है। पार्टी ने ऐसी सीटों पर 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब बाकी 64 सीटों पर नाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE