BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 2:01 pm
KHABAR : आयुष्मान भवः अभियान कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभियान को वर्चुअल प्रारम्भ, पढ़े खबर   

Share On:-

विदिशा। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा बुधवार को आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल शुभारंभ गुजरात के गांधी नगर से किया गया है। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रीमंत माधव राव सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय विदिशा में एलईडी के माध्यम से किया गया था।
शासकीय माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी गण व आम नागरिकों के द्वारा आयुष्मान भवः अभियान के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना है।
कार्यक्रम को देखने व सुनने के प्रबंध जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुनिश्चित किए गए थे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन सांसद प्रतिनिधि द्वय राकेश शर्मा, कैलाश रघुवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेश तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ बीएम वरुण समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व नगर के नागरिक गण मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेश तिवारी ने बताया कि आयुष्मान भवरू अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा जो 31 दिसंबर 2023 तक संचालित रहेगा। इस अवधि में आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर नागरिकों के आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
जिले के सभी विकास खण्डों में आयुष्मान स्वास्थ्य मेला लगाए जाएंगे। जहां हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान योजना के लाभ से वंचित हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड आभा आईडी बनाई जाएगी।
गौरतलब हो कि आयुष्मान कार्ड धारी का प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार समस्त शासकीय चिकित्सालयों एवं चिन्हित प्रायवेट चिकित्सालयों में किया जाता है। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हितग्राही योजना का लाभ लेकर आसानी से अपना उपचार करा कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE