गुना। मध्य प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार शासकीय विद्यालय में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। कक्षा 1 वा 2 में पढ़ने वाले बच्चों को एफएलएन के माध्यम से पढ़ाया व सिखाया जा रहा है। इस मेले में बच्चे अपने माता-पिता के साथ विद्यालय में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम उनका पंजीयन किया गया। उसके बाद स्टॉल नंबर दो पर शारीरिक विकास से संबंधित गतिविधियां बच्चों से कराई गई। स्टॉल नंबर तीन पर बौद्धिक विकास स्टॉल नंबर चार पर भाषा का विकास और स्टॉल नंबर पांच पर गणित की पूर्व तैयारी से जुड़ी हुई गतिविधियां बच्चों से कराई गई। जिसमें बच्चों से सामाजिक, भावात्मक हाव-भाव से पहचाना, रंग भरना आदि गतिविधियां कराई गई ।