गुना। पशुओं मैं लंपी वायरस के शुरुआती लक्षण में पशुओं को बुखार हो जाना, त्वचा पर गांठ पड़ जाती है और मौत भी हो सकती है। लम्पी वायरस, जिसे लम्पी त्वचा रोग वायरस के रूप में भी जाना जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पशु चिकित्सक शासन से मिले निर्देशों के अनुसार पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। पिपरिया पंचायत मैं 120 गायों का टीकाकरण सहायक पशु चिकित्सक राम सिंह विजयपुरिया, विनोद कुमार दोहरे एवं विकास सेन द्वारा किया गया ।