रायसेन। शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय रायसेन में वर्तमान में सीएलसी द्वारा प्रथम वर्ष में 10वीं के आधार पर संस्था में संचालित सिविल इंजी, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेली कम्युनिकेषन इंजी, मैकेनिकल इंजी और इलेक्ट्रीकल इंजी ब्रांच में दिनांक 15 सितम्बर तक प्रवेश चल रहे है।
संस्था के प्राचार्य डॉ एसपी कोरी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त प्रवेष प्रक्रिया के साथ-साथ आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों का डिप्लोमा द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश हेतु लेट्रल इंट्री द्वारा सीएलसी काउंसलिंग 15 सितम्बर 2023 तक चल रही है। संस्था में सभी ब्रांच में द्वितीय वर्ष आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये पार्याप्त सीटें है। विद्यार्थियों को न्यूनतम फीस में समस्त सुविधाओं सहित इंजीनियर बनने का सुनहरा अवसर है। उक्त अवसर का लाभ लेने हेतु विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क से रजिस्ट्रेषन उपरांत समस्त दस्तावेजों एवं फीस सहित उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल न. 9329443475, 9717581032 पर संपर्क कर प्रवेश तथा कैरियर अवसर की जानकारी प्राप्त कर उपलब्ध सीटों पर प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते है। डीटीई काउंसिलिंग पोर्टल से अथवा एमपी ऑनलाईन कियोस्क से पंजीयन उपरांत सभी दस्तावेज, टीसी एवं फीस लेकर विद्यार्थी प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।