BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 5:18 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव खेतपालिया और 30 साल का विक्रम, जब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए गया लकड़िया लेने तो हो गया ये बड़ा हादसा, आनन फानन में समाजजनों ने लगाई अस्पताल दौड़, युवक की हुई मौत, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। ग्राम खेतपालिया में अवैध कनेक्शन द्वारा लिए गए तार अपने खेत में फैला रखे थे जिसकी वजह से एक युवक की जान चली गई मामला खेत पलिया के भील समाज के एक युवक विक्रम सिंह पिता शंभू लाल भील उम्र 30 वर्ष जो की खेतपालिया का निवासी है। जानकारीनुसार ग्राम खेतपालिया में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से उसे गाँव के  मुक्तिधाम ले जाया गया था जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाना था वहां पर समीपस्थ खेत जो रामपुरा निवासी जगदीश पटवारी का होना बताया गया। वहां पर पटवारी के द्वारा अपनी खेत में जो तार फेंसिंग कर रखी थी उसमें अवैध कनेक्शन लेकर और फेंसिंग में करंट छोड़ रखा था मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए लकड़िया लेने के लिए ग्राम के करीब चार युवक लड़कियां इकट्ठी करने के लिए खेत के समीप गए परंतु जगदीश पटवारी के द्वारा अपने खेत में की गई तार फेंसिंग में करंट छोड़ रखा था। जैसे ही विक्रम वह उसके साथी लड़कियां इकट्ठा कर रहे थे उसी समय विक्रम तार की चपेट में आया और उसे वहीं करंट का झटका लगा उसे बचाने का एक और युवक को भी करंट का झटका लगा परंतु विक्रम की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे शासकीय चिकित्सालय रामपुर लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया जिसके पश्चात ग्राम वासियों द्वारा मामले की सूचना  रामपुरा थाना पुलिस को दी गई  चिकित्सालय में लाया गया एवं पुलिस एवं विद्युत विभाग के कर्मचारीयों के द्वारा मौके का मुहाना कर आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण एवं पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE