मंदसौर। सनातन धर्म की पताका लेकर राधा कृष्णा कला अकादमी के बीस सदस्यों की एक टीम गुरुवार को मंदसौर पहुंची। जहां भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक नृत्य कर भारतीय कला संस्कृति का परिचय दिया। राधा कृष्ण कला क्षेत्र के संस्थापक डॉ जीवी नारायणा ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आंध्र प्रदेश से हम 20 लोगों की टीम भारत भ्रमण पर निकली हैं।
नारायणा ने बताया कि हम अब तक 63 दिनों में 7 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। टीम में हमारी भारतीय संस्कृति से जुड़े आठ डांस नृत्य शामिल हैं जो अलग-अलग प्रान्त और वहां की संस्कृति से जुड़े हैं। मंदसौर में हमने कुचिपुड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया है। इसका उद्देश्य हे की हम देशवासी एक दूसरे की संस्कृति की समझ सके।
उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश में शुरू हुए टूर में हमारी टीम ने अलग-अलग प्रांतो के प्रमुख शहरो में हमने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अलग-अलग मंदिरों के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। नारायण ने बताया कि उनकी टीम द्वारा जी-20 सम्मेलन के दौरान भी सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया है।