BREAKING NEWS
NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 5:23 pm
REPORT : रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित होगा, मुख्यमंत्री चौहान ने विंध्य क्षेत्र से आये आचार्यगणों को किया संबोधित, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रीवा में रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही संस्कृत विद्यालयों में कर्मकाण्ड की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान विंध्य क्षेत्र से आये आचार्यगणों को निवास कार्यालय में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल , जगदगुरू वैदेही वल्लभ देवाचार्य, मानस पीठाधीश्वर जगदगुरू रामललाचार्य जी तथा विनय शंकर ब्रह्मचारी जी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. देवेंद्र प्रसार मिश्र की पुस्तक ष्यजुर्वेद में वैश्विक चिंतन तथा नंदकुमार चरितम्ष् महाकाव्य का विमोचन भी किया।

संस्कृत व संस्कृति का सम्मान हमारा कर्तव्य है-
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से ही संतों का साथ मिलता है। आज मुख्यमंत्री निवास पधारे आचार्यगण के सानिध्य से मन आनंद से भरा है। राज्य शासन विकास और जनकल्याण के कार्य तो करता ही है पर इसके साथ ही प्रदेशवासियों का जीवन सही दिशा में चले इसकी चिंता करना भी सरकार का दायित्व है। इस दायित्व निर्वहन में आचार्यगण महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। प्रदेश में महाकाल महालोक का निर्माण , आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना से प्रदेश में अद्भुत अलौकिक वातावरण निर्मित हुआ है। वसुधैव कुटुमबकम् और सभी प्राणियों में सद्भाव के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संस्कृत व संस्कृति का सम्मान तथा उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है।

विंध्य क्षेत्र ने संस्कृत को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया- 
जनसम्पर्क मंत्री शुक्ल ने कहा कि जब संस्कृत, संक्रमण के दौर से गुजर रही थी तब विंध्य क्षेत्र ने संस्कृत को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान किया। रीवा में संस्कृत परिषद के लोग क्षेत्र में संस्कृत पर केंद्रित संस्थान स्थापित करने के लिए लगातार सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर संस्कृत के संरक्षण के हुए कार्य अद्भुत हैं। विंध्य क्षेत्र में संस्कृत को समर्पित विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE