सेगांव। प्रदेश स्तरीय दशोरा नागर युवा सम्मेलन का आयोजन बड़वानी जिले के ठीकरी में रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे अतिथि पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान राजपुर विधानसभा विधायक बाला बच्चन व नगर परिषद अध्यक्ष पूजा सुमित जायसवाल ने शिरकत की।
युवा सम्मेलन में जिला बड़वानी,खरगोन,अलीराजपुर, इंदौर,उज्जैन,बुरहानपुर व अन्य जिले से हजारो युवा शामिल हुए। जिसमें सर्वप्रथम भगवान हाटकेश्वर का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में युवाओ ने अपने विचार एक खुले मंच से साझा किए। वही युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्पण सराफ,पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन ने उध्बोधन दिया। समाज मे युवाओ का महत्व बताते हुए सभी के सहयोग से समाज को नई दिशा में अग्रसर करने पर विस्तृत चर्चा करते हुए वर्तमान समय मे समाज मे युवाओं की भूमिका व युवाओं की सक्रियता हेतु आगामी कार्ययोजना के विषय पर चर्चा हुई जिसका समाधान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के माध्यम से दिया गया है। अतिथि रूप में पहुँचे पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान विधानसभा राजपुर विधायक बाला बच्चन ने युवाओं को अपने उध्बोधन में कहा कि युवा वर्ग चाहे तो हर फैसले को बदल सकता है युवा देश का नेतृत्व कर रहा है। आजादी के समय देश अंग्रेजों से लड़ रहा था जब दशोरा समाज के सेठो ने आर्थिक सहायता दी आज भी समाज हमेशा योगदान देते रहा है।
पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान में विधायक ने अपने उध्बोधन में कहा कि देश मे सनातन धर्म पर राजनीति हो रही है। मैने 342 मंदिर व 232 मांगलिक भवन जिसकी लागत लगभग 17 से 18 करोड़ रुपए सभी समाज को दे चुका हूं। इस पर समाज ने विधायक निधि से ठीकरी में सामुदायिक भवन की मांग करने पर अपनी चाणक्य नीति से आगामी विधानसभा चुनावों में समाज से आशीर्वाद भी मांग लिया। ओर कहा कि आप 5 लाख की मांग करते है। में आपको चुनाव के बाद 10 लाख दूंगा। वही समापन सत्र में प्रदेशाध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता ने लिया। आभार गौरव महाजन प्रदेश महामंत्री ने किया। मंच का संचालन हेमेंद्र गुप्ता भाभरा,विपिन सुगन्धी ने किया। चिंतन विषय कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें जिला स्तरीय 2 दिवसीय वर्ग व प्रतिमाह बीसी व जो समाज से दूर है युवा वर्ग एवं देश विदेश व अन्य राज्यों में रह रहे युवा जो समाज से जुड़ नहीं पाते हैं उन्हें जोड़ने की योजना बनाई गई।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों सहित जिले के महामंत्रियों एवं ठीकरी मंडल के युवा साथियों एवं अन्य जिलों के युवा साथियों की सहभागिता रही। इस आयोजन के लिए ठीकरी समाज के सुनील गुप्ता पार्षद द्वारा निःशुल्क गार्डन की व्यवस्था दी गई थी।