BREAKING NEWS
NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 5:03 pm
BIG NEWS : पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी, 28 वें दिन हनुमान मंदिर परिसर में किया अनौखे तरीके से प्रदर्शन, थाली बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले का पटवारी संघ विगत कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारी 2800 ग्रेड पे सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ प्रांतीय आह्वान पर विगत 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर है। सोमवार को हड़ताल के 28 वें दिन पटवारियों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर धरना स्थल पर थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

गौरतलब है कि पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान पटवारी संघ द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों और अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूर्व तिरंगा यात्रा, चुनर यात्रा, गेती फावड़े से साफ सफाई अभियान, फूलों की रंगोली आदि के माध्यम से विरोध दर्ज करवा चुके हैं। इसी कड़ी में आज पटवारियों ने थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज किया। पटवारी संघ की हड़ताल के चलते पटवारी से संबंधित कार्य नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित कई शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। परंतु अब तक सरकार द्वारा पटवारी की मांगों का कोई निराकरण नहीं किया गया है। जिससे हड़ताल अब भी जारी है।

तहसील अध्यक्ष कैलाश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर मध्य प्रदेश के पटवारी विगत 28 अगस्त से कलम बंद काम बंद हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का 28 वा दिन था। आज हमारे द्वारा थाली बजाकर शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है। हमारी पांच सूत्रीय मांगे हैं। जिनमें 2800 ग्रेड पे किया जाना, पदोन्नति करना, गृह भाड़ा सहित अतिरिक्त भत्ता भाड़ा एवं यात्रा भत्ता बढ़ाया जाने जैसी मांगे शामिल की गई है। अब तक सरकार द्वारा हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया गया है जिसके चलते पटवारी में आक्रोश का माहौल है। जब तक सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक पटवारी संघ की हड़ताल जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE