BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 6:36 pm
BIG NEWS : क्राइम ब्रांच की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्यवाई, भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा सहित पिकअप को किया जप्त, दो तस्कर भी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

झालावाड़। जिले की सुनेल पुलिस ने सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर टीम की सुचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने पिकअप में जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के गांव मागीसपुर से ले जाया जा रहा 70 किलो 920 ग्राम अफीम डोडा चूरा एवं पिकअप भी जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। 
जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में अवैध गांजा तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर टीम की सुचना पर सुनेल थाना प्रभारी रमेशचंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने आज सुबह 6 बजे भटखेड़ा चौराहा पर चछलाव रोड़ की और से एक पिकअप गांव मागीसपुर से आ रही थी, जिसे रोका गया और तलाशी लेने पर बॉडी के अंडरग्राउंड बक्से से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ 70 किलो 920 ग्राम अफीम डोडाचूरा पुलिस ने जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर अर्जुन पुत्र भागीरथ निवासी मगीसपुर, किशोर कुमार पुत्र रामगोपाल पाटीदार निवासी मगीसपुर थाना क्षेत्र सुनेल जिला झालावाड़ के रहने वाले हैं। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE