BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 6:06 pm
BIG REPORT : वित्त मंत्री देवडा ने सेमली एवं धुंधडका में किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन, बोले- हर घर मिलेगा पीने के लिए शुद्ध पानी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम सेमली में 86 लाख 15 हजार रुपए से निर्मित नल जल योजना की पेयजल टंकी का लोकार्पण, 80 लाख रुपए से निर्मित उदपुरा मार्ग का लोकार्पण एवं 15 वे वित्त से स्वीकृति ग्राम सेमली से मांगीलाल जी के घर के मकान तक सीधी सड़क का भूमि पूजन किया । ग्राम धुंधडका में 2017 लाख से निर्मित होने वाले सड़क डिगाव से धुंधडका मार्ग का भूमि पूजन किया । इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित थे ।

वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि हर घर में शुद्ध पीने का पानी मिलेगा एवं खेतों तक पानी पहुंचेगा । मध्य प्रदेश पर पूरे देश को गर्व है। मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा की वजह से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। मध्यप्रदेश में 3 हजार किलोमीटर की सड़कों का जाल है। जो कि विकास को दर्शाता है। इन सड़कों के कारण आज आवागमन में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और उस वजह से विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ी है। मध्य प्रदेश सरकार ने जन्म, शिक्षा, विवाह, मृत्यु के समय पर भी अनेक योजनाएं बनाई। जिसका लाभ हर पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये तक निशुल्क इलाज होता है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा । इसके फार्म भरा जा रहे हैं।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE