BREAKING NEWS
खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 1:00 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने स्थल निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने आज सायंकाल इंदौर पहुँचकर मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे।

एमडी मनीष सिंह ने मेट्रो ट्रेन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो ट्रेन में एडवांस क्वालिटी के कोचेस बनाये गये हैं। मेट्रो ट्रेन में विश्व स्तर की उन्नत तकनीकी का उपयोग किया गया है। यह ट्रेन ड्राईवर लैस भी चल सकेंगी। ट्रेन में ड्राईवर लैस कंट्रोलिंग सिस्टम उपलब्ध है। इसे कंट्रोल सेंटर से भी चलाया जा सकेगा। शुरूआत में ड्राईवर द्वारा ही ट्रेन का संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल रन के लिये इंदौर में अभी तीन कोच आ चुके हैं। मेट्रो ट्रेन तीन कोच की रहेगी। जिसमें एक कोच में 300 लोग यात्रा कर सकेंगे। इस तरह एक मेट्रो ट्रेन में 900 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेनें चलायी जाएंगी। जिसमें लगभग 7 लाख लोग सफर कर सकेंगे।

एमडी मनीष सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जायेगा, यह ट्रायल लगभग 6 किलोमीटर का होगा। उन्होंने बताया कि अगले साल तक रेडिसन चौराहे तक का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। तेजी से मेट्रो का कार्य जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE