BREAKING NEWS
खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 1:48 pm
REPORT : जिले को मिलेगी 3673 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री चौहान इस दिन करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितंबर को खरगोन प्रवास के दौरान 3673 करोड़ रुपये के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। खरगोन जिले के इतिहास में यह अब तक की विकास कार्यों की सबसे बड़ी सौगात होगी। 29 सितंबर के कार्यक्रम के लिए कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरणों में है।

मुख्यमंत्री चौहान 29 सितंबर को नवगृह मेला ग्राउंड खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में 3115 करोड़ रुपये की लागत के 40 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और 558 करोड़ रुपये के 9 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें नर्मदा घाटी विकास के 1900 करोड़ रुपये के 02 कार्य, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के 221 करोड़ रुपये के 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 03 करोड़ 25 लाख रुपये के 06 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 05 करोड़ 51 लाख रुपये के 03 कार्य, जनजातीय कार्य विभाग के 24 करोड़ 75 लाख रुपये के 09 कार्य, भवन विकास निगम के 13 करोड़ रुपये के 02 कार्य, जल निगम के 1481 करोड़ रुपये के 04 कार्य, पर्यटन विकास निगम का 01 करोड़ रुपये का 01 कार्य, लोक निर्माण के 21 करोड़ 73 लाख रुपये के 07 कार्य, नगर परिषद भीकनगांव का 50 लाख रुपये का 01 कार्य एवं जिला पंचायत का 92 लाख रुपये का 01 कार्य शामिल है।                    

29 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में 1086 करोड़ की झिरन्या उद्वहन सिंचाई योजना, 575 करोड़ की इंद्रा सागर समूह जल प्रदाय योजना, 354 करोड़ की देजला देवाड़ा समूह जल प्रदाय योजना, 304 करोड़ रुपये की निमरानी जल प्रदाय योजना, 246 करोड़ रुपये की अपरवेदा जल प्रदाय योजना, 40 करोड़ रुपये के बड़वाह सीएम राईज स्कूल, 35 करोड़ रुपये के महेश्वर सीएम राईस स्कूल, 33 करोड़ रुपये के भगवानपुरा सीएम राईज स्कूल, 33 करोड़ रुपये के खरगौन सीएम राईज स्कूल, 25 करोड़ रुपये के नवगृह लोक, 12 करोड़ 63 लाख रुपये के आईटीआई भवन, 10 करोड़ रुपये के सुंद्रेल से पलासी सड़क निर्माण, बड़वाह मे 09 करोड़ 80 नवीन महाविद्यालय भवन, 6 करोड़ 70 लाख रुपये की जामली से इगरिया सड़क, 04 करोड़ 20 लाख रुपये की धुलकोट से जूना बिलवा सड़क, 03 करोड 78 लाख रुपये की राशि से जिला चिकित्सालय भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण, 03 करोड़ रुपये की लागत से अर्दला से लोहारिया सड़क के निर्माण, भगवानपुरा में 02 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगें। इसके साथ ही खरगोन, सेगांव, गोराडिया, मुल्ठान व भगवानपुरा में आदिवासी कन्या आश्रम, झिरन्या, गोगांवा, मुल्ठान में आदिवासी बालक आश्रम निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगें। प्रत्येक आश्रम भवन 02 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनाया जायेगा। महेश्वर में 01 करोड रुपये की लागत से अहिल्या लोक का भूमिपूजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE