मल्हारगढ़। प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा के मल्हारगढ़ जनपद में दिव्यांगजनों के एक आयोजन के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों की जमीनी स्तर पर कथनी एवं करनी की जमीनी हकीकत की तस्वीरें सामने आई जो विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
आयोजन मल्हारगढ़ विधानसभा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के जिम्मेदार अधिकारियो एवं कर्मचारियों की कथनी एवं करनी से पर्दा उठा रहा हैं। मल्हारगढ़ जनपद में विधानसभा क्षेत्र के अनेकों दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिकल वाहन एवं तीन पहिए की साईकिल वितरण का आयोजन था। आयोजन में जो भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के जिम्मेदारी अधिकारियो ने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को जो सम्मान किया काबिले तारीफ के काबिल था। लेकिन जब जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर वाहन वितरण का कार्यक्रम चल रहा था तो इस दौरान अचानक बारीश शुरू हो गई और जनप्रतिनिधि सहित जिम्मेदार अधिकारीगण उन दिव्यांगों को मौके पर छोड़ कर चले गए और बाद में दिव्यांगजन खुद अपने वाहन लेकर परिसर के बाहर बैठे रहें, लेकिन क्षेत्र एक एक जनप्रतिनिधि और जनपद के एक जिम्मेदार अधिकारी उन्हें जनपद भवन के अंदर बिठाना तक उचित न समझा।