BREAKING NEWS
NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 7:35 pm
BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने हिनोतिया खास में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन और परासिया में सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा बुधवार को सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया खास में 71.16 लाख रू की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का तथा ग्राम परासिया में 275.38 लाख रू लागत से बनने वाले 2.25 किमी लम्बे परासिया से खिड़की मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के चहुॅमुखी विकास के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। पिछले तीन साल में सांची विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी गई है। चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो, सड़कों की बात हो, पुल-पुलियों की बात हो, रोजगार की बात हो.. हर क्षेत्र में विकास के अनेकों काम किए गए हैं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आमजन को त्वरित और बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सांची विधानसभा क्षेत्र में गॉवों में उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। जहां ग्रामीणों को निःशुल्क उपचार मिल रहा है। पहले बीमार होने पर इलाज के लिए शहर जाना पड़ता था। लेकिन अब गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खुल गए हैं जहां अनेक प्रकार की जांचें हो रही हैं और दवाईयां भी निःशुल्क मिल रही हैं। इसके अलावा पहले से स्थापित स्वास्थ्य केन्द्रों का भी उन्नयन किया जा रहा है। गैरतगंज सिविल अस्पताल में बड़े निजी अस्पतालों की तरह स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पहले गॉव में एक सड़क नहीं होती थी, लेकिन अब सड़कों का जाल बिछा हुआ है। हर गॉव को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली बहना आवास योजना, सीखो-कमाओ योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE