धार। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव के आदेश अनुसार अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जनपद पंचायत नालछा की ग्राम पंचायत सगड़ी का सचिव करणसिंह निनामा को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित पाये जाने, मुख्यमंत्री लाडली बहना को प्रदान किये जाने वाले रियायती गैस सिलेण्डर के आवेदन हेतु शिविर संचालित नही करने तथा अपने कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरसाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निनामा की निलंबन अवधि में नियामनुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्रता होगी एवं निलंबिन अवधि में इनका मुख्यालय जिला पंचायत धार नियत किया जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।