BREAKING NEWS
NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 8:17 pm
BIG REPORT : मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी ने किया मांगलिया में बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन, 35 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र सांवेर में एक और सौगात मिली है। मंत्री सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने आज इंदौर-उज्जैन रेल्वे सेक्शन में मांगलिया के पास मुख्य जिला मार्ग पर रेल्वे समपार क्रमांक 45 पर लगभग 35 करोड़ रूपये लागत से रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण का भूमिपूजन किया।

मंत्री सिलावट ने बताया कि मांगलिया में यह ब्रिज बन जाने से मांगलिया सहित आसपास के हजारों निवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। अभी उन्हें तथा वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मांगलिया लाईन से बड़ी संख्या में रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से इंदौर शहर के मध्य से गुजरने वाले ओल्ड एबी रोड पर स्थित मांगलिया से सांवेर तक का भी निर्बाध मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही इंदौर से उज्जैन के यातायात के लिये एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। इस मार्ग पर लगभग दो हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। जनप्रतिनिधि तथा आमजन बरसों से इस ब्रिज के निर्माण की मांग कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी द्वारा की गई। कार्यक्रम में सावन सोनकर, राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, जिला पंचायत सदस्य विद्या माखन पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सांवेर रामकन्या मानसिंह चौहान, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सांवेर अनोखीलाल चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE