डबरा। कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश खटीक ने अग्रसेन चौराहे पर बांटे हेलमेट, दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने की की अपील, दिनेश खटीक ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मैंने अपनों को खोया है। इसलिए मैं लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा हूं। जिससे वह सुरक्षित रहें, डबरा विधानसभा से टिकट की भी दावेदारी कर रहे हैं दिनेश खटीक, उन्होंने कहा कि यदि मेरे वरिष्ठ पदाधिकारी और जनता का आशीर्वाद रहा और मुझे मौका दिया। तो मैं अवश्य चुनाव लड़ूंगा।