BREAKING NEWS
NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 10:54 am
REPORT : इंदौर के लिए ऐतिहासिक पल, मेट्रो ट्रायल रन का साक्षी बनेगा हर वर्ग, संस्था व संगठन सहित आम लोगों में अपार उमंग और उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 सितंबर को शाम 4 बजे इंदौर के गांधीनगर मेट्रो डिपो में आयोजित एक कार्यक्रम में इंदौर मेट्रो ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ करेंगे। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है। इस संबंध में आज यहां सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की विशेष मौजूदगी में इंदौर के सभी संगठनों, संस्थाओं, एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मौजूद सभी संगठन, संस्थाओं और एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में पूर्ण अपार और उत्साह के साथ शामिल होंगे। वे मेजबान बनकर कार्यक्रम में आने वाले अपने सदस्यों और अन्य नागरिकों का स्वागत भी करेंगे। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर वासियों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने। उन्होंने सभी को आमंत्रण भी दिया और कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रदेश में सबसे पहले हमारे शहर में मेट्रो प्रारंभ होने जा रही है। मेट्रो संचालन में भी हम प्रदेश में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। इस इतिहास का सभी लोगों को साक्षी बनना चाहिए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारी सिटी अब मेट्रो सिटी हो रही है। इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक फायदे मिलेंगे। शहर में निवेश भी बढ़ेगा। यह शहर के विकास के लिए मील का पत्थर बनेगी। उन्होंने सभी वर्ग से इस कार्यक्रम में उत्साह और उमंग से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में इंदौर की जनता का अद्भुत सहयोग मिलता है। उनकी भागीदारी की देश में सराहना हो रही है।

बैठक में शिक्षा, उद्योग, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक तथा अन्य संगठन, संस्थाओं और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE