बड़वानी। प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने गुरूवार को मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये की लागत से बड़वानी शहर के विभिन्न वार्डाे में बनने वाली सड़क, 164 लाख रुपये की लागत से धोबड़िया तालाब जीर्णाेद्धार तथा 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अमृत पार्क का भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला महामंत्री विक्रम चौहान, अजा मोर्चा के भगवंती प्रसाद शिंदे, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, वार्ड के पार्षदों सहित जनप्रतिनिधि भागीरथ कुशवाह, विकास धनगर सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।