BREAKING NEWS
NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 11:12 am
KHABAR : केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने किया जिला चिकित्सालय में बने 40 बिस्तरीय नवीन भवन का लोकार्पण, बोले- प्रदेश सरकार बहा रही विकास की गंगा, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। प्रदेश की सरकार द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है। और इसी के तहत बड़वानी जिले में भी कई विकास कार्याे का लोकार्पण किया जा रहा है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सके। और इसी का उदाहरण है जिला चिकित्सालय में बना अत्याधुनिक नवीन भवन। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने से मरीज को बड़े शहरों में नही जाना पड़ेगा और अगर किसी कारणवश जाना भी पड़े तो उनके लिए एम्बुलेंस की सुविधा के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार की भी सुविधा है। 

उक्त बाते प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय बड़वानी में 6.53 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 40 बिस्तरीय अस्पताल का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि बड़वानी जिले में 16 पलंग के वार्ड के नाम से प्रसिद्ध भवन का उन्नयन करके अब 40 बिस्तरीय नवीन भवन बना दिया गया है। जहां पर अत्याधुनिक सुविधा के साथ-साथ ब्लड कम्पोनेंट यूनिट एवं ओटी तथा नवीन वार्ड भी मरीजों के लिए बनाया गया है। यह जिले के मरीजों के लिए विशेष सौगात है, और इसका लाभ क्षेत्र के मरीजों को निश्चित रूप से मिलेगा। इस दौरान नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, भाजपा महामंत्री विक्रम चौहान, वार्ड पार्षद मोहन बामनिया, लालू वास्कले, पीआईयू की अधिकारी आरती यादव सहित ग्रामीणजन एवं अस्पताल का स्टाफ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE