BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 12:42 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव और शिवराज सरकार, जब कैबिनेट मंत्री ने लिखा बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को पत्र तो गरमाई राजनीति, दावेदारी को लेकर कही बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने इसकी वजह खराब स्वास्थ्य बताया है। इस संबंध में पत्र लिखकर वो केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को जानकारी भी दे चुकी हैं। बताया जा रहा है कि, बीते लंबे समय से वो पार्टी और संगठन में अपनी उपेक्षा से नाराज़ चल रही थीं।
हालाकि, उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की है, पर वे मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि, उन्हें चुनाव जीतने में कहीं कोई समस्या नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य साथ न देने के कारण वो किसी भी तरह के चुनावी दौरे करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, पार्टी के सूत्रों की मानें तो बीते लंबे समय से वो पार्टी और संगठन में अपनी उपेक्षा से नाराज़ चल रही थीं। चर्चा तो यहां तक है कि, उन्हें पार्टी के भीतर लगातार टारगेट भी किया जा रहा था। ये भी जानकारी है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पार्टी में उनकी उपेक्षा ज़्यादा होने लगी थी।
 यशोधरा ने नेतृत्व को चुनाव न लड़ने का कारण बताते हुए कहा है कि, वो बीते दिनों में 4 बार कोविड का शिकार हो चुकी हैं। शारीरिक तौर पर परिश्रम की स्थिति में नहीं हैं। चुनाव में लगातार भागदौड़ होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। इस वजह से वो चुनाव न लड़कर फिलहाल 5-6 महीने आराम करना चाहती हैं। वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि, जल्द नेतृत्व निर्णय लेगा। इधर, सूत्रों का ये भी कहना है कि, कई और मंत्री भी चुनाव लड़ने से इंकार कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE