BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2024, 8:15 am
BIG NEWS : देवास-शाजापुर संसदीय सीट पर वोटिंग शुरू,  19 लाख वोटर्स हार-जीत का फैसला करेंगे, महेंद्र सोलंकी और राजेंद्र मालवीय के बीच मुकाबला, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। देवास-शाजापुर संसदीय सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकसभा क्षेत्र के कई बूथों पर सुबह-सुबह से लंबी कतार देखने को मिल रही हैं। यहां भाजपा ने पूर्व जज व वर्तमान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। जिनका मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय से है। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों दलों के बीच हैं। इन दोनों के समेत कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं।


बता दें कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास के लिए आष्टा, आगर, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, सोनकच्छ, देवास और हाटपिपल्या विधानसभा में मतदान होगा।


इस लोकसभा सीट पर इस बार कुल 19 लाख 40 हजार 472 मतदाता हार-जीत का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 9 लाख 94 हजार 73 पुरुष, 9 लाख 46 हजार 376 महिला एवं 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 951 जेंडर रेशो है तथा 63.58 ईपी रेशो है। आठों विधानसभा क्षेत्रों में 2306 मतदान केंद्र हैं।


इसमें लोकसभा सीट की विधानसभा आष्टा (157) में 335 मतदान केंद्र हैं। इसी तरह आगर (166) में 304, शाजापुर (167) में 308, शुजालपुर (168) में 262, कालापीपल (169) में 265, सोनकच्छ (170) में 290, देवास (171) में 290 और हाटपीपल्या (172) में 252 मतदान केंद्र हैं। इन सभी को मिलाकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में कुल 2306 मतदान केंद्र हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE