नीमच। जिला मजिस्ट्रेट नीमच दिनेश जैन व्दारा राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अनावेदक फरहान पिता हुसैन खा एवं ऊर्फ दद्दु दरोगा निवासी स्कीम नम्बर 8 बघाना को सदाचार बनाये रखने के लिए 6 माह तक सप्ताह में एक दिन (थाना प्रभारी व्दारा निश्चित) हाजरी का आदेश जारी किया गया है।
इसी तरह ग्राम खजूरिया थाना रतनगढ निवासी अनावेदक भरत पिता शम्भूलाल जोशी को भी आगामी 6 माह तक सप्ताह में एक दिन थाना हाजरी का आदेश दिया गया है।