चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 से 30 जून तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को महिला एवं बाल चिकित्सालय में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से सक्रिय सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।