BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2026, 11:09 am
BIG NEWS : मंदसौर शहर में फिर खूनी संघर्ष, जब मामूली कहासुनी ने पकड़ा तुल तो जमकर चले हथियार, शराबी पड़ोसी ने परिवार संग किया हमला, पिता-पुत्र पर बरसाए चाकू, घटना से प्रभा नगर में फैली दहशत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर के वायडी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रभा नगर में शनिवार देर रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में गाली-गलौज करने से रोकने पर पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने में चाकू लगा, जबकि उसके पिता के सिर पर ईंटनुमा पत्थर से वार किया गया। दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे की है। आरोपी जाबिर पिता शब्बीर मुल्तानी शराब के नशे में घर के बाहर बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उस समय क्षेत्र की महिलाएं टहल रही थीं। महिलाओं के परिजनों ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, जिससे वह भड़क गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी जाबिर, उसके बेटे और पत्नी ने मिलकर सामने रहने वाले मनोज और उसके पिता सत्यनारायण पर हमला कर दिया। इस दौरान मनोज के सीने में चाकू मार दिया गया, जबकि सत्यनारायण के सिर पर ईंटनुमा पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

परिजनों ने बताया कि पीड़ित परिवार मूल रूप से मनासा का निवासी है और पिछले छह-सात वर्षों से प्रभा नगर में रह रहा है। उनका आरोप है कि आरोपी जाबिर आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज कर मोहल्ले का माहौल खराब करता है और अक्सर विवाद करता रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही वायडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक विनय बुंदेला एवं सहायक उप निरीक्षक पी.सी. चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सहायक उप निरीक्षक पी.सी. चौहान ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE