नीमच। नगर पालिका की जलकल शाखा प्रभारी उपयंत्री अनु सोलंकी ने बताया कि 27 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अतिरिक्त दिन में दो बार लगभग आधे-आधे घंटे तक फिर से बिजली बंद रहने के कारण हाट मैदान स्थित पानी की टंकी पूरी क्षमता से नहीं भरी जा सकी।
इस कारण 27 जून को हाट मैदान क्षेत्र में शेष रह गई जलापूर्ति अब 28 जून को की जाएगी। वहीं 28 जून को प्रस्तावित जल वितरण अब 29 जून को किया जाएगा। इस प्रकार संबंधित क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति एक दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई है।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे उपलब्ध पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करें तथा विभाग का सहयोग करें। जलापूर्ति में हुई असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।