नीमच। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार देर रात राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 65 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। जारी आदेशों के तहत नीमच जिले के जावद एसडीओपी रोहित राठौर का तबादला बालाघाट जिले में हॉक फोर्स में सहायक सेनानी (डीएसपी स्तर) के पद पर किया गया है।
आदेश के अनुसार बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में डीएसपी स्तर के कुल 18 अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इनमें उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर और राकेश आर्य सहित अन्य अधिकारियों को सहायक सेनानी के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा बालाघाट जिले में एसडीओपी पद पर भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। दीपक तोमर को एसडीओपी लांजी, चंद्रशेखर पांडे को एसडीओपी बैहर तथा अभिषेक गौतम को एसडीओपी परसवाड़ा नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग के इस तबादला आदेश में ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) सहित भोपाल और इंदौर में भी राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।