नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 07.10.2023 (शनिवार) को 11 केवी टाउन-2 फीडर एवं 11 केवी अल्कालॉयड फीडर पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 08.00 से 11.00 बजे तक टाउन- 2 फीडर से जुड़े 14 2 एवं14 3 विकास नगर, शिक्षक कॉलोनी, जवाहर नगर, हुडको कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस, आंबेडकर मार्ग से शोरूम चौराहा तक का क्षेत्र और अल्कालॉयड फीडर बंद रहने से राजस्व कॉलोनी, टेलीफान एक्सजेंच, बंगला नं. 10, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 38, 45, 46, लायंस पार्क का क्षेत्र, विजय टॉकीज, दशहरा मैदान, भूतेश्वर मंदिर, सीआरपीएफ रोड, 40 नंबर चौराहा से पुस्तक बाजार, नगर पालिका, होंडा शोरूम, बाबजी टॉवर रोड, राजमंदिर टॉकीज आदि क्षेत्र प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।