शिवपुरी। खनियाधाना से जहा विधायक व पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू आज खनियाधाना पहुंचे जहां उन्होंने खनियाधाना के जनपद कार्यालय में बने नवीन सभाकक्ष का लोकार्पण किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछोर विधायक पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू रहे कार्यक्रम की शुरुआत में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद लोधी ने विधायक केपी सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया जनपद उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने विधायक जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया जनपद सीईओ ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया , विधायक केपी सिंह ने सरस्वती पूजन किया इसके बाद जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष के साथ नवीन सभाकक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया इस कार्यक्रम में खनियाधाना जनपद के जनपद सदस्य सरपंच सचिव रोजगार सहायक , पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, विधायक केपी सिंह ने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से कहां की डरकर काम नहीं करना है जो जिम्मेदारी जनता ने आपको सौंपी है उसको निर्भय होकर निभाना है पंचायतों में बनी गौशाला पर विधायक ने कहा कांग्रेस की सरकार की समय जो गौशाला बनी हुई थी वह गौशाला अधिकतर खाली पड़ी है उन गौशाला को सुचारू रूप से चलाएं जिसमें जन सहयोग भी ले सकते हैं कार्यक्रम की अंत में जनपद सीईओ ने मौका तिथि एवं कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।