BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम तुमड़िया और दो नाबालिग.. <<     BIG NEWS : एमपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, 15 जिलों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 11:09 am
BIG NEWS :  मध्य प्रदेश में एक दिन में 53 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन, सीएम शिवराज ने कहा- एमपी में विकास एक नंबर पर रहेगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक ही दिन में 53 हजार पांच करोड़ रुपये से अधिक के 14,375 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रिकार्ड बना दिया। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले भोपाल के रविंद्र भवन से प्रदेशव्यापी विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास की ऐसी राह निकाली गई है, जो प्रत्येक नागरिक को आश्वस्त कर सकती है कि मध्य प्रदेश विकास में नंबर एक पर रहेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 45,046 करोड़ रुपये के 2,073 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 7,958 करोड़ रुपये के 12,302 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, सिंगल क्लिक के माध्यम से 1001 हितग्राहियों को 21 करोड़ 70 लाख रुपये के हितलाभ वितरित किए गए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का महायज्ञ चलता रहेगा। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सुशासन और विकास प्रतिवेदन 2023 का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया।


शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में अनाज उत्पादन बढ़ा है और अर्थव्यवस्था गतिमान हुई है। लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। सामाजिक न्याय का अर्थ यह है कि संसाधनों का लाभ गरीबों को मिले। कुछ लोग कहते हैं कि निर्धनों को मुफ्त राशन क्यों दिया जा रहा लेकिन सामाजिक क्रांति का अर्थ यही है कि राज्य के संसाधनों से जो आय अर्जित होती है, उसका अंश ऐसे लोगों को दिया जाए जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE