BREAKING NEWS
KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 6:34 pm
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन- 2023, मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कल से, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल श्री आशीष सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान आदि निर्विध्न रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 12, 13, 16 एवं 17 अक्टूबर को प्रात: 9 से एक बजे तक एवं दोपहर 1.30 बजे से 5.30 तक कुल दो सत्रों में 7 प्रशिक्षण केन्द्रों पर होगा।
प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएस कॉलेज हबीबगंज नाका भोपाल, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, टीटी नगर-भोपाल, समन्वय भवन (अपेक्स बैंक) टीटी नगर भोपाल, शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, भोपाल, शहीद भवन एमएलए रेस्ट हाउस के पास भोपाल, कुक्कुट पालन भवन, वैशाली नगर- भोपाल पर आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल से स्थापित एनआईसी केन्द्र भोपाल से मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही है साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को विभाग के माध्यम से भी आदेश तामील करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के लिए एसएमएस के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर उनको आवंटित प्रशिक्षण केन्द्रों पर अनिवार्यतः निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना हैं। अनुपस्थिति की दशा में अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 में वर्णित प्रावधान अनुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE