नीमच। भारत निर्वाचन नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। जिसके अनुसार 17 नवम्बलर 2023 को विधानसभा क्षैत्र-228 मनासा, विधान सभा क्षैत्र क्रं.-229 नीमच एवं विधानसभा क्षैत्र-230 जावद के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान तथा 3 दिसम्बर 2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच पर मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होना है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी नीमच को उपर्युक्त तिथियों को सभी मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से निरंतर आपूर्ति बनाये रखने के लिए समस्त आवश्यक व्वस्थाएं सुनिश्चित कर, अवगत कराने के निर्देश दिए है।